New Delhi News (19 November 2026): दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने भारत-अमेरिका सम्मेलन में स्वास्थ्य क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आधुनिक तकनीक और चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नए प्रयोगों को अपनाना जरूरी है। भारत और अमेरिका के बीच सहयोग से स्वास्थ्य क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में विभिन्न आर्थिक विषयों पर चर्चा हो रही है, लेकिन स्वास्थ्य क्षेत्र भी दोनों देशों के सहयोग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
पंकज सिंह ने अमेरिकी कंपनियों और विशेषज्ञों से भारत में अपनी उन्नत स्वास्थ्य तकनीकें किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कई आधुनिक तकनीकें और विशेषज्ञता है। यदि अमेरिकी कंपनियां इन तकनीकों को सस्ती कीमत पर भारत में लेकर आती हैं, तो यहां की प्रतिभा और संसाधनों का लाभ उठाकर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है। इससे आम लोगों को भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत का हेल्थ सेक्टर लगातार प्रगति कर रहा है और दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने भारत-अमेरिका साझेदारी को दोनों देशों के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि अमेरिका अपनी आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता के साथ भारत आए, भारत सरकार और यहां के लोग उनका स्वागत करेंगे। दोनों देश मिलकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम कर सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सम्मेलन के माध्यम से भारत और अमेरिका के बीच स्वास्थ्य सेवाओं, तकनीक और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।