जनसुविधा केंद्र में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करें अधिकारी : DM Medha Roopam
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (19/11/2026): जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जनसुविधा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों से बातचीत कर वहां मिल रही सुविधाओं और सेवाओं के बारे में भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोगों के बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल और विभिन्न सरकारी सेवाओं के संचालन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और केंद्र संचालकों को निर्देश दिए कि जनसुविधा केंद्र पर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी मूलभूत सुविधाएं व्यवस्थित रखी जाएं और सेवाएं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर उपलब्ध कराई जाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुविधा केंद्र आम लोगों और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे में यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर और सहज अनुभव मिलना चाहिए। उन्होंने व्यवस्थाओं में जरूरी सुधार करने और नागरिकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।