यमुना प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का धरना 45वें दिन भी जारी

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (18/11/2026): जेवर क्षेत्र के रीलखा गांव के पास यमुना प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का धरना बुधवार को 45वें दिन भी जारी रहा। किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार धरनास्थल पर बैठे हैं। किसानों का कहना है कि लंबे समय से आंदोलन करने के बावजूद यमुना प्राधिकरण का कोई अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने नहीं पहुंचा है। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

किसान सतपाल कसाना ने बताया कि 21 नवंबर को धरनास्थल पर महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। महापंचायत के दौरान आंदोलन को आगे बढ़ाने और मांगों को लेकर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।

महापंचायत में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किसान संगठन आसपास के गांवों में जनसंपर्क कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक यमुना प्राधिकरण का काम नहीं चलने दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरने में एडवोकेट उमेश भाटी, हेमराज, रामवीर सिंह, राजीव, सोनू, पंकज, उद्यम, जयवीर, प्रताप सिंह, श्याम सिंह, सरजीत, विजय, प्रेम, करण सिंह, नीरज, रवि और बलजीत सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।