नोएडा में दो दिन से लापता युवक का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (19/11/2026): फेज-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-82 में बुधवार को दो दिन से लापता 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हापुड़ के बझेड़ा कलां गांव निवासी हसीन के रूप में हुई है। शव की हालत देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हसीन 12 नवंबर को नौकरी की तलाश में नोएडा आया था। उसे फेज-2 क्षेत्र की एक निजी कंपनी में नौकरी मिल गई थी और उसने 13 नवंबर से काम शुरू कर दिया था। वह सेक्टर-80 के ककराला गांव में अपने मामा के कमरे पर रह रहा था। परिजनों के मुताबिक, 15 नवंबर की शाम करीब छह बजे वह ड्यूटी से कमरे पर लौटा था। कुछ देर बाद वह बाहर चला गया, लेकिन वापस नहीं आया।

काफी तलाश करने के बाद भी जब हसीन का कोई पता नहीं चला तो 16 नवंबर को उसके भाई और परिजनों ने फेज-2 थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद बुधवार सुबह गांव के एक व्यक्ति ने परिजनों को फोन कर सेक्टर-82 में पुस्ते के नीचे एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान हसीन के रूप में की।

परिजनों का आरोप है कि शव की एक आंख गायब थी, चेहरे पर खून के निशान थे और एक हाथ टूटा हुआ था। इन परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। परिजनों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर घटना के पीछे की वजह का पता लगाने की मांग की है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक के लापता होने से लेकर शव मिलने तक की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।