यमुना प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का धरना 42वें दिन भी जारी

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (16/11/2026): ग्रेटर नोएडा में रीलखा गांव के पास यमुना विकास प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का धरना लगातार जारी है। रविवार को किसानों ने 42वें दिन भी धरनास्थल पर बैठकर अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। किसानों का कहना है कि लंबे समय से आंदोलन चलने के बावजूद उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्राधिकरण की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

धरने पर बैठे किसानों ने आरोप लगाया कि अब तक प्राधिकरण का कोई अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने के लिए धरनास्थल पर नहीं पहुंचा। किसान सतपाल कसाना ने कहा कि कई दिनों से आंदोलन जारी है, लेकिन किसानों की मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

किसानों ने बताया कि 21 नवंबर को धरनास्थल पर महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें आसपास के गांवों के किसान शामिल होंगे और आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार करेंगे।

किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यमुना प्राधिकरण के विकास कार्यों को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने में हेमराज, रामवीर सिंह, राजीव, सोनू, पंकज, उद्यम, जयवीर, प्रताप सिंह, श्याम सिंह, सरजीत, विजय, प्रेम, करण सिंह, नीरज, रवि और बलजीत सहित कई किसान मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।