यूपी में 55 PCS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी बदले अधिकारी
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Uttar Pradesh News (16 November 2026): उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 55 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के उपजिलाधिकारियों (SDM) को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा सहित विभिन्न विकास प्राधिकरणों और नगर निकायों में भी अधिकारियों की तैनाती बदली गई है।
इस फेरबदल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण पदों पर भी बदलाव किया गया है। प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
1. अजय कुमार शर्मा
– पूर्व तैनाती: विशेष कार्याधिकारी, ग्रेटर नोएडा
– नई तैनाती: उपजिलाधिकारी, अलीगढ़
2. बृजेश कुमार सिंह
– पूर्व तैनाती: सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण
– नई तैनाती: विशेष कार्याधिकारी, नोएडा
3. क्रांति शेखर सिंह
– पूर्व तैनाती: विशेष कार्याधिकारी, नोएडा
– नई तैनाती: विशेष कार्याधिकारी, दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र (नोएडा), बुलंदशहर
सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों और विकास प्राधिकरणों में प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।