दिल्ली विधानसभा में महिला सम्मान योजना पर सियासी घमासान तेज

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (24 फरवरी 2025): दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित ₹2,500 प्रति माह की महिला सम्मान योजना पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की यह गारंटी झूठी साबित हुई है, क्योंकि अभी तक इस योजना को लागू करने को लेकर कोई स्पष्टता नहीं दी गई है।

आतिशी ने विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात कर यह मांग की कि 8 मार्च तक महिला सम्मान योजना की पहली किस्त दिल्ली की हर महिला के बैंक खाते में आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस योजना से लाखों महिलाओं को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा और यह उनके सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। हालांकि, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से इस पर कोई आश्वासन नहीं दिया गया है। इससे विपक्ष के तेवर और भी कड़े हो गए हैं और उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।

आतिशी ने यह भी कहा कि दिल्ली की महिलाओं को इस योजना से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि अगर 8 मार्च तक यह योजना लागू नहीं हुई, तो विपक्ष इसे लेकर सड़कों पर उतरेगा और दिल्ली सरकार से जवाब मांगेगा।

महिला सम्मान योजना को लेकर अब राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आने वाले दिनों में सरकार की ओर से क्या कदम उठाए जाएंगे, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।