गौतमबुद्ध नगर में भाजपा ने 2027 चुनाव की तैयारियां तेज कीं, बूथ मजबूत करने पर जोर
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (14/11/2026): भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक शनिवार, 14 नवंबर को जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम मौजूद रहीं। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में कांता कर्दम ने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करने के लिए नियमित बैठक आयोजित करे। साथ ही मतदाता जोड़ो अभियान के तहत हर बूथ पर कम से कम 10 नए मतदाता बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाए।
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से जुट जाए। उन्होंने बूथ स्तर पर 80 प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में कराने के लक्ष्य के साथ घर-घर संपर्क करने और लोगों को पार्टी की नीतियों व सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान में भी अपनी सहभागिता निभाएं।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, विधानसभा प्रभारी मुंशीलाल गौतम, गोपाल अग्रवाल, धर्मेंद्र कोरी, धर्मेंद्र भाटी, वीरेंद्र भाटी, देवेंद्र बैसला, राजे कसाना, आशीष भाटी, सतेंद्र नागर, पवन रावल, पवन नागर, सत्यपाल शर्मा, कर्मवीर आर्य, विकास चौधरी, योगेश चौहान, वंदना वानखेड़े, अर्पित तिवारी, गायत्री तिवारी, मनोज प्रधान, राजीव सिंघल, महेंद्र नागर, दिनेश भाटी, गीता सागर, मुकेश भाटी, सुशील भाटी, देवा भाटी, चंद्रमणि भारद्वाज और अश्वनी गोयल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।