500 दिनों से जारी किसानों के धरने के समर्थन में 29 नवंबर को फलैदा कट पर होगी महापंचायत
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (14/12/2026): यमुना एक्सप्रेसवे पर आवासीय भूखंड की मांग को लेकर गांव रौनीजा में पिछले 500 दिनों से भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। 14 नवंबर को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज के नेतृत्व में धरनास्थल पर हुई बैठक में 29 नवंबर को फलैदा कट पर महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, महापंचायत के जरिए शासन और प्रशासन तक किसानों की मांगों को पहुंचाया जाएगा। किसानों का कहना है कि वे पिछले 500 दिनों से शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के विरोध में संगठन ने महापंचायत बुलाने का फैसला किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज ने कहा कि किसानों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार किसानों की मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि आंदोलन के दौरान कोई अप्रिय स्थिति बनती है तो इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
महापंचायत को सफल बनाने के लिए संगठन ने राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल, जिला, तहसील, ब्लॉक और ग्राम स्तर के सभी पदाधिकारियों और किसान साथियों से तैयारियों में जुटने की अपील की है। संगठन का कहना है कि अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
इस दौरान ठाकुर जितेंद्र सिंह, ठाकुर खेमी सिंह, ठाकुर सीलचंद सिंह, ठाकुर सुनील भाटी, ठाकुर अमित गौड़, ठाकुर राम सिंह, नीरज सोलंकी और ठाकुर रोहतान रावत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।