स्कूल से निकले चार बच्चे लापता, पुलिस ने NTPC रोड से सकुशल बरामद किया

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (14/11/2026): ग्रेटर नोएडा के जारचा क्षेत्र में स्कूल जाने के लिए घर से निकले चार बच्चे अचानक लापता हो गए। शुक्रवार को चारों बच्चे स्कूल पहुंचे थे, लेकिन स्कूल ड्रेस में नहीं होने के कारण शिक्षकों ने उन्हें ड्रेस पहनकर आने के लिए कहा। इसके बाद बच्चे अपने बैग स्कूल में ही छोड़कर घर लौट गए।

घर पहुंचने के बाद चारों बच्चे स्कूल ड्रेस पहनकर और कुछ पैसे लेकर दोबारा निकले, लेकिन इस बार उन्होंने स्कूल जाने के बजाय घूमने का प्लान बना लिया। चारों बच्चे जारचा से दादरी होते हुए गाजियाबाद पहुंच गए। इस दौरान वे अलग-अलग जगहों पर घूमते रहे और देर होने के कारण घर वापस नहीं लौटे।

शाम तक बच्चों के घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। उन्होंने अपने स्तर पर बच्चों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने थाना जारचा पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल बच्चों की तलाश के लिए टीमें गठित कीं।

पुलिस ने संभावित स्थानों पर तलाश करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। लगातार प्रयासों के बाद रात करीब 9 बजे चारों बच्चे NTPC रोड के पास मिल गए। पुलिस ने सभी बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

चारों बच्चे जारचा के सरकारी स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ते हैं और उनकी उम्र करीब 10 से 12 साल बताई जा रही है। बच्चों के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिवार ने आभार जताया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।