नोएडा में ‘अपने-अपने राम’ के दूसरे दिन सीताराम विवाह का प्रसंग, डॉ. कुमार विश्वास की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (14/11/2026): सेक्टर-38 स्थित वर्ल्ड्स ऑफ वंडर में आयोजित तीन दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘अपने-अपने राम’ के दूसरे दिन शनिवार को सीताराम विवाह के प्रसंगों ने हजारों श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। प्रख्यात कवि एवं वक्ता डॉ. कुमार विश्वास ने अपनी खास काव्यात्मक शैली में भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया। इस दौरान कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और परिवारों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।
डॉ. कुमार विश्वास ने पुष्पवाटिका में श्रीराम और सीता के प्रथम मिलन, शिवधनुष भंग, लक्ष्मण-परशुराम संवाद और मिथिला की परंपराओं का जीवंत वर्णन किया। उन्होंने सीताराम विवाह के प्रसंगों के माध्यम से प्रेम, विश्वास, समर्पण और पारिवारिक मर्यादा का संदेश दिया। उनकी प्रस्तुति के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

कार्यक्रम के आयोजक मुकेश शर्मा ने कहा कि ‘अपने-अपने राम’ का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। खासतौर पर युवा पीढ़ी को श्रीराम के जीवन से प्रेरित करना इस आयोजन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने, सुरक्षा और पेयजल सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाने वाले लोग डिजिटल माध्यमों से भी कथा से जुड़ रहे हैं।
गौरतलब है कि 13 से 15 नवंबर तक आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन रविवार को होगा। अंतिम दिन भी डॉ. कुमार विश्वास भगवान श्रीराम के जीवन दर्शन और उनके आदर्शों से जुड़े प्रसंगों की प्रस्तुति देंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।