जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए आगे आईं ग्रेटर नोएडा की RWA

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (13/11/2026): जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा की सभी आरडब्ल्यूए ने सहयोग का भरोसा दिया है। शहर में रहने वाले लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आरडब्ल्यूए अपने-अपने सेक्टरों में अभियान चलाएंगी।

इस संबंध में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और शासन-प्रशासन के अधिकारियों ने शहर की विभिन्न आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने सभी पदाधिकारियों से जनगणना के कार्य में सहयोग करने और अपने-अपने क्षेत्रों के निवासियों को इसकी अहमियत बताने की अपील की।

अधिकारियों ने कहा कि जनगणना देश के विकास और भविष्य की योजनाएं तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके आंकड़ों के आधार पर सरकारी योजनाओं और सुविधाओं को बेहतर तरीके से लागू करने में मदद मिलती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

बैठक में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे अपने-अपने सेक्टरों में जागरूकता अभियान चलाएंगे और निवासियों को जनगणना में सहयोग के लिए प्रेरित करेंगे। आरडब्ल्यूए का कहना है कि इस महत्वपूर्ण कार्य को पारदर्शिता, जिम्मेदारी और जनभागीदारी के साथ पूरा कराने में शासन-प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा।

बीटा-1 आरडब्ल्यूए के महासचिव हरेन्द्र भाटी ने बताया कि शहर की सभी आरडब्ल्यूए जनगणना को सफल बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करेंगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।