दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर तैनात
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (14 November 2026): राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में शनिवार दोपहर एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की घटना ए-76 स्थित फैक्ट्री में सामने आई, जिसके बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने फायर ऑपरेशन को मेक-6 घोषित कर दिया। अब तक दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
घटनास्थल पर दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आग बुझाने के अभियान में जुटे हुए हैं। आग की तीव्रता को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। हालांकि, फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।