Greater Noida Authority: 16 नवंबर से जनगणना-2027 का स्व-गणना अभियान शुरू
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (13/11/2026): जनगणना-2027 को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नागरिक घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार का पूरा विवरण दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा।
इसी सिलसिले में शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में आरडब्ल्यूए और एओए प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर जनगणना अधिकारी एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुमित यादव ने की। इस दौरान ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, अभिषेक पाठक और लवगीत कौर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आवासीय सोसायटियों और सेक्टरों में रहने वाले लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने की अपील की।

स्व-गणना के लिए नागरिकों को https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाना होगा। यहां सबसे पहले राज्य और अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी से सत्यापन कर परिवार के मकान, आवासीय स्थान और सभी सदस्यों की जानकारी भरनी होगी। फॉर्म जमा होने के बाद एक विशेष स्व-गणना आईडी (SE ID) मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है।
जनगणना कर्मी जब घर पहुंचेंगे तो इसी आईडी के जरिए ऑनलाइन दर्ज जानकारी का सत्यापन करेंगे। यदि आईडी का मिलान नहीं होता है तो परिवार के सदस्यों का विवरण दोबारा दर्ज किया जा सकता है। प्राधिकरण ने आरडब्ल्यूए और एओए प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को इस प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने को कहा है।
नगर जनगणना अधिकारी एवं एसीईओ सुमित यादव ने नागरिकों से जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। सभी लोग समय पर अपने परिवार का विवरण दर्ज कर जनगणना को सफल बनाने में सहयोग करें
Greater Noida Authority: 16 नवंबर से जनगणना-2027 का स्व-गणना अभियान शुरू
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (13/11/2026): जनगणना-2027 को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नागरिक घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार का पूरा विवरण दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा।
इसी सिलसिले में शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में आरडब्ल्यूए और एओए प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर जनगणना अधिकारी एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुमित यादव ने की। इस दौरान ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, अभिषेक पाठक और लवगीत कौर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आवासीय सोसायटियों और सेक्टरों में रहने वाले लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने की अपील की।
स्व-गणना के लिए नागरिकों को https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाना होगा। यहां सबसे पहले राज्य और अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी से सत्यापन कर परिवार के मकान, आवासीय स्थान और सभी सदस्यों की जानकारी भरनी होगी। फॉर्म जमा होने के बाद एक विशेष स्व-गणना आईडी (SE ID) मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है।
जनगणना कर्मी जब घर पहुंचेंगे तो इसी आईडी के जरिए ऑनलाइन दर्ज जानकारी का सत्यापन करेंगे। यदि आईडी का मिलान नहीं होता है तो परिवार के सदस्यों का विवरण दोबारा दर्ज किया जा सकता है। प्राधिकरण ने आरडब्ल्यूए और एओए प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को इस प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने को कहा है।

नगर जनगणना अधिकारी एवं एसीईओ सुमित यादव ने नागरिकों से जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। सभी लोग समय पर अपने परिवार का विवरण दर्ज कर जनगणना को सफल बनाने में सहयोग करें।
।
पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।