नोएडा में GRAP-3 लागू होते ही प्रशासन सख्त, निर्माण और तोड़फोड़ पर पूरी तरह रोक

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (13/11/2026): दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 लागू होने के बाद गौतमबुद्ध नगर में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर लगी रोक का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रैप-3 के तहत जारी सभी प्रतिबंधों का प्रभावी तरीके से पालन कराया जाए। कहीं भी प्रतिबंध के बावजूद निर्माण या तोड़फोड़ का काम होता मिले तो तत्काल कार्रवाई की जाए।

बैठक में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर नजर रखें और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं।

इस बैठक में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा एआरटीओ, सदर, दादरी और जेवर के उप जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए ग्रैप-3 के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य जिले में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण करना और लोगों को प्रदूषण से राहत दिलाना है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।