नोएडा में युवती से iPhone 17 की लूट, बाइक सवार तीन बदमाशों ने पीछा कर छीना फोन
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (13/11/2026): नोएडा में लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला थाना सेक्टर-24 क्षेत्र का है, जहां सुबह करीब 6 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवती का iPhone 17 लूट लिया। युवती आईटी कंपनी में काम खत्म कर घर लौट रही थी। इसी दौरान चौड़ा गांव के पास बदमाशों ने उसका पीछा किया और मौका मिलते ही हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
पीड़िता वैष्णवी गुप्ता के मुताबिक, वह सुबह कंपनी से घर जा रही थीं। चौड़ा गांव के पास पहुंचते ही बाइक सवार तीन युवक उनके पीछे लग गए। कुछ दूर तक पीछा करने के बाद बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया।
युवती ने बदमाशों का विरोध किया और शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन तीनों बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहे। बताया गया है कि वैष्णवी ने करीब एक महीने पहले ही iPhone 17 खरीदा था।
घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। साथ ही घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।