Noida News (13/11/2026): लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुक्रवार, 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। इसके साथ ही नोएडा के विभिन्न इलाकों में छठ पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के छठ घाटों पर साफ-सफाई और सजावट का काम किया जा रहा है। सेक्टर-71 स्थित श्री सहयोग छठ पूजा समिति के घाट पर भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
छठ महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है। पहले दिन नहाय-खाय के साथ व्रती सात्विक भोजन ग्रहण कर अनुष्ठान की शुरुआत करते हैं। दूसरे दिन 14 नवंबर को खरना होगा। इसके बाद 15 नवंबर की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ पर्व का समापन होगा।
सेक्टर-71 स्थित श्री सहयोग छठ पूजा समिति पिछले करीब 26 वर्षों से लगातार छठ महापर्व का आयोजन कर रही है। इस बार भी घाट पर साफ-सफाई, रंग-रोगन, सजावट और पूजा से जुड़ी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। समिति का प्रयास है कि व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। आयोजन को लेकर स्थानीय निवासियों और पूर्वांचल समाज के लोगों में खासा उत्साह है।
समिति के अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि पिछले 26 वर्षों से इस परंपरा को आगे बढ़ाने में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय निवासियों का सहयोग रहा है। तैयारियों में कार्यकारिणी अध्यक्ष राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष बालानंद झा, सहकोषाध्यक्ष राजेश कुमार, महासचिव विजेंद्र राय, उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर तथा संरक्षक निलेश चंद्रा, बिपिन कर्ण और खेलन झा सहित पूरी टीम जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि घाट के निर्माण और आयोजन की व्यवस्थाओं में नोएडा प्राधिकरण का भी सहयोग मिलता है।
छठ महापर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है। व्रती परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ पूरी श्रद्धा और नियमों का पालन करते हुए यह अनुष्ठान करते हैं। इस पर्व में डूबते और उगते दोनों सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। नोएडा में वर्षों से हो रहा यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी आगे बढ़ा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।