दिल्ली विधानसभा में दिखी भारतीय विविधता की झलक, अलग – अलग भाषाओं में शपथ ग्रहण
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (24 फरवरी 2025): दिल्ली विधानसभा में नव-निर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण संपन्न हो गया है। इस दौरान सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ली, जिसके बाद अन्य मंत्रियों ने भी पद की शपथ ग्रहण की। इस बार कई विधायकों ने अपनी मातृभाषा में शपथ लेकर विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि का परिचय दिया।
शपथ ग्रहण के दौरान मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, प्रद्युम्न सिंह राजपूत, नीलम पहलवान और बीजेपी विधायक करनैल सिंह ने संस्कृत में शपथ ली। संजीव झा ने पारंपरिक पोशाक धोती-कुर्ता पहनकर संस्कृत में शपथ ली।
अनिल झा ने मैथिली भाषा में शपथ लेकर अपनी मातृभाषा को सम्मान दिया। वहीं, आले मोहम्मद इकबाल और AAP विधायक इमरान हुसैन ने उर्दू में शपथ ली। वहीं AAP विधायक जरनैल सिंह ने पंजाबी में शपथ लेकर अपनी सांस्कृतिक पहचान को दर्शाया।
इस दौरान विधायक राम सिंह नेताजी ने अपने नाम के आगे गुर्जर शब्द का प्रयोग करके हल्का विवाद उत्पन्न किया। उनके गुर्जर शब्द के प्रयोग करने पर प्रोटेम स्पीकर ने रोका और कहा कि जिस नाम का उल्लेख आपके सर्टिफिकेट में किया गया है कृपया करके इस नाम से शपथ ग्रहण करें। वहीं एक और सदस्य कुलदीप कुमार को भी प्रोटेम स्पीकर ने विधानसभा द्वारा जारी किए गए दस्तावेज से इतर अलग शब्द जय भीम जय भारत का प्रयोग करने से रोका।
शपथ ग्रहण में विभिन्न भाषाओं का समावेश दिल्ली की विविधता को दर्शाता है। अब विधानसभा सत्र की आधिकारिक शुरुआत के साथ, विधायकों के समक्ष कई महत्वपूर्ण विधेयक और नीतिगत चर्चाएँ होंगी, जो दिल्ली के विकास और जनहित से संबंधित होंगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।