सपा को बड़ा झटका, पूर्व सांसद अरविंद चौधरी समेत दो नेताओं ने थामा BJP का दामन
टेन न्यूज नेटवर्क
Uttar Pradesh News (11/11/2026): उत्तर प्रदेश की राजनीति में बुधवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अरविंद चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ बांदा के सपा नेता अनिल यादव भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा विचारधारा पर आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण को महत्व दिया जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि अरविंद चौधरी, अनिल यादव और उनके समर्थकों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की विकास योजनाओं और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प का भी जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास और कानून-व्यवस्था को लेकर किए जा रहे कार्यों की बात कही।
अरविंद चौधरी और अनिल यादव के भाजपा में शामिल होने को प्रदेश की राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। खासकर पूर्वांचल और बुंदेलखंड में इस राजनीतिक बदलाव के असर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।