Ghaziabad News (11/11/2026): राजनगर एक्सटेंशन में रेस्टोरेंट के बाहर दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब दर्जनभर युवकों ने दो लोगों को घेरकर हमला किया। इस दौरान एक युवक के सिर पर पिस्टल तानकर जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप है। घटना 9 नवंबर की देर रात बैट एंड आउल (BAT & OWL) रेस्टोरेंट के बाहर हुई। मारपीट की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, वह अपने साथी के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रेस्टोरेंट के बाहर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि करीब दर्जनभर युवकों ने उन्हें घेरकर पीटा। इस दौरान अर्जुन खुटैल और शौर्य ने पिस्टल निकालकर उसके सिर पर तान दी। मारपीट के बीच पीड़ित की करीब दो तोले की सोने की चेन भी कहीं गिर गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद के मुताबिक, 9 नवंबर की रात करीब 11 बजे नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की। वादी सूरज पाल की शिकायत के आधार पर आरोपी पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।