Ghaziabad News (11/11/2026): गाजियाबाद के कविनगर इलाके में एक पत्रकार पर पांच युवकों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कहासुनी के बाद युवकों ने पत्रकार मनोज शर्मा के साथ मारपीट की और ईंट से हमला कर दिया। हमले में मनोज शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई है, जबकि हाथ और पैर की हड्डियों में फ्रैक्चर बताया गया है।
जानकारी के अनुसार, संजयनगर की गोकुलधाम सोसायटी निवासी मनोज शर्मा रात के समय कविनगर में चाऊमीन पैक कराने गए थे। इसी दौरान कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि राजकुमार, सौरव और तीन अन्य युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने ईंट से भी कई वार किए।
हमले में मनोज शर्मा बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद भी उनके साथ मारपीट जारी रही। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सेक्टर-23 स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
मामले में पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने थाना कविनगर प्रभारी अनुराग शर्मा को मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश और मामले की जांच कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।