आईबीए और जगन्नाथ चैरिटेबल कैंसर अस्पताल ने लगाया स्वास्थ्य जांच एवं आयुष्मान कार्ड शिविर
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा, (24 फरवरी 2025): इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) ने 23 फरवरी को जगन्नाथ चैरिटेबल कैंसर अस्पताल के सहयोग से एवीजे हाइट्स सोसायटी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ आसपास की सोसायटियों, जैसे एसीई प्लेटिनम, एटीएस डोल्से और मिसगुन ग्रीन के लोगों ने भी भाग लिया और इस सेवा का लाभ उठाया।
आईबीए अध्यक्ष अमित उपाध्याय और संयुक्त सचिव पूर्णेन्दु घोष ने इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई, जबकि महासचिव सुनील दत्त, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल और सचिव सुधीर त्यागी की भागीदारी भी सराहनीय रही। इस अवसर पर अमित उपाध्याय ने कहा कि सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाएँ मौजूद हैं, लेकिन अधिकतर लोग इनके बारे में जानकारी के अभाव में इनका लाभ नहीं उठा पाते हैं। आयुष्मान कार्ड सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे जरूरतमंदों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकती हैं, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण कई लोग इससे वंचित रह जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आईबीए भविष्य में इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा और बड़े स्तर पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाएगा।

इस आयोजन में जगन्नाथ चैरिटेबल कैंसर अस्पताल के डॉक्टरों और सहयोगी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके लिए आईबीए ने उनका आभार व्यक्त किया। इसके अलावा, इस कार्यक्रम के लिए क्लब हाउस उपलब्ध कराने में सहयोग देने वाले एवीजे हाइट्स सोसायटी के कार्यालय कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया गया।
आईबीए न केवल उद्योग और उद्यमिता के विकास के लिए कार्य करता है, बल्कि समाजसेवा और धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। संगठन ने भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक कार्यों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें और स्वस्थ जीवन जी सकें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।