गाजियाबाद में प्लाईवुड और गद्दों के गोदाम में लगी आग, तीन दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

टेन न्यूज नेटवर्क

Ghaziabad News (10/11/2026): गाजियाबाद के पटेल नगर सेकेंड में सोमवार शाम प्लाईवुड और गद्दों से भरे एक गोदाम में आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकलकर्मियों ने आसपास बने मकानों को भी आग की चपेट में आने से बचा लिया। राहत की बात रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7 बजे सुशीला मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के पीछे टीन शेड से बने गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में प्लाईवुड और गद्दे रखे होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। धुआं और आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने होज पाइप की मदद से पानी की बौछार कर आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ कुमार के मुताबिक, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट सामने आई है। दमकल विभाग की तत्परता से आग को आसपास के मकानों तक फैलने से रोक लिया गया। हादसे में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।