भाई दूज पर मिलेगी राहत, नमो भारत के 32 अतिरिक्त फेरे

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (09 November 2026): भाई दूज के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एनसीआरटीसी ने बड़ा फैसला लिया है। 11 नवंबर को दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनें 32 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। इस व्यवस्था से यात्रियों को 10 मिनट से भी कम अंतराल पर ट्रेन उपलब्ध होगी और उन्हें लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

एनसीआरटीसी के अनुसार, भाई दूज पर बड़ी संख्या में लोग अपनी बहनों से मिलने और परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए यात्रा करते हैं। इसके अलावा बुधवार होने के कारण नौकरीपेशा और दैनिक यात्रियों की संख्या भी अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में अतिरिक्त ट्रिप्स से यात्रियों को भीड़ और प्रतीक्षा समय से राहत मिलेगी।

एनसीआरटीसी का कहना है कि त्योहार के दौरान सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने और ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए नमो भारत सार्वजनिक परिवहन का तेज और आरामदायक विकल्प उपलब्ध कराएगी। अतिरिक्त ट्रेनों से सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रियों का सफर अधिक सुविधाजनक होगा।

गौरतलब है कि एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए एनसीआरटीसी पहले से ही 20 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स संचालित कर रहा है। अब भाई दूज के अवसर पर इनकी संख्या बढ़ाकर 32 कर दी गई है। इसका उद्देश्य निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना और यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं प्रदूषण कम करने वाले आवागमन विकल्प की ओर प्रोत्साहित करना है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।