ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में भी बनें सामुदायिक केंद्र, IBA ने प्राधिकरण से की मांग!
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (06/11/2026): ग्रेटर नोएडा में आवासीय क्षेत्रों में नए बारात घर और सामुदायिक केंद्र बनाने के ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के फैसले का इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर ने स्वागत किया है। साथ ही एसोसिएशन ने औद्योगिक क्षेत्रों में भी आधुनिक सामुदायिक केंद्र और कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) स्थापित करने की मांग उठाई है।
इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि ग्रेटर नोएडा की पहचान देश-विदेश में उद्योग और उद्यमिता के प्रमुख केंद्र के रूप में है। ऐसे में औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों, कर्मचारियों और औद्योगिक संगठनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक केंद्र बनाए जाने चाहिए। इन केंद्रों में प्रशिक्षण शिविर, सेमिनार, जागरूकता कार्यक्रम, विभागीय बैठकें और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस, श्रम, फैक्ट्री, पर्यावरण और अग्निशमन विभाग के साथ होने वाली बैठकों और जागरूकता कार्यक्रमों के लिए उचित स्थान उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते हर कार्यक्रम के लिए अलग-अलग जगह तलाशनी पड़ती है, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी होती है।
एसोसिएशन ने यह भी सुझाव दिया कि सामुदायिक केंद्रों में औद्योगिक संगठनों के कार्यालयों के लिए जगह उपलब्ध कराई जाए, ताकि उद्यमियों और प्राधिकरण के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) की तर्ज पर ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित करने की मांग भी की गई है।
अमित कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस विषय पर विधायक तेजपाल नागर से भी समय-समय पर सकारात्मक चर्चा हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण औद्योगिक क्षेत्र की इस मांग पर गंभीरता से विचार करेगा और जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर उद्योग जगत को राहत प्रदान करेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।