दीपोत्सव पार्टी का आयोजन, बच्चों की प्रस्तुतियों और दिवाली फैशन वॉक ने बांधा समां
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (06/11/2026): ग्रेटर नोएडा में दीपावली के अवसर पर जैन साहब के फार्म हाउस पर दीपोत्सव पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। रंग-बिरंगी रोशनी, संगीत और मनोरंजक गतिविधियों के बीच सभी ने त्योहार की खुशियां मनाईं।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना के साथ हुई। इसके बाद बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने डांस प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं, कार्यक्रम में आयोजित ग्रैंड दिवाली फैशन वॉक भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें प्रतिभागियों ने आकर्षक परिधानों के साथ अपनी प्रस्तुति दी।
फैशन वॉक के तहत आयोजित मिस्टर एंड मिस किंग प्रतियोगिता में एलपी गुप्ता और शशि गुप्ता की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। मनीष डावर और ज्योति डावर दूसरे, जबकि मोहन अग्रवाल और आंचल अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा राकेश जैन को मिस्टर स्टाइलिश और ममता सिंह को मिस स्टाइलिश चुना गया। पवन गोयल और प्रियंका गोयल को मिस्टर और मिस चार्मिंग, जबकि अनिल सिंघल और कीर्ति गोयल को मिस्टर और मिस डैशिंग का खिताब दिया गया।
कार्यक्रम में गायिका रुचिका की संगीत प्रस्तुति ने भी लोगों का मनोरंजन किया। इसके साथ ही दिवाली धमाका सरप्राइज स्पॉट उपहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और मनोरंजन का माहौल रहा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।