नन्हक फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया दीपोत्सव 2026, बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने जीता दिल
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (06/11/2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-81 में नन्हक फाउंडेशन की ओर से दीपोत्सव 2026 का आयोजन उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘त्योहार सबके लिए’ रखी गई। इसका उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच, आपसी सहयोग और सेवा भावना को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में फाउंडेशन से शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों ने कई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। खासतौर पर छठ पूजा पर आधारित नृत्य प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर नन्हक फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष साधना सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया और फाउंडेशन की ओर से किए जा रहे कार्यों और सामाजिक उद्देश्यों की जानकारी दी। वहीं, समाजसेवी नमानी ने अपने विचार रखते हुए समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने और सामूहिक भागीदारी के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम में एसपी गर्ग, पूनम सिंह, स्वरा श्रीवास्तव, ममता पांडे, भावना सिंह, शैलेंद्र कुमार, संजय सिंह, मंजू श्रीवास्तव, हिम्जा श्रीवास्तव और विद्या सहित कई अतिथि, वरिष्ठ शिक्षक और फाउंडेशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही कई पत्रकारों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
अंत में नन्हक फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों, पत्रकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि त्योहारों की खुशियां सभी के साथ बांटने और जरूरतमंदों को साथ लेकर चलने से ही समाज में सहयोग और अपनापन बढ़ता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।