बीटा-1 में पार्कों की बाउंड्री वॉल का निर्माण शुरू, RWA की शिकायतों के बाद प्राधिकरण ने लिया संज्ञान

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (02/11/2026): सेक्टर बीटा-1 में पार्कों की टूटी हुई बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सिविल विभाग, डिवीजन-5 की ओर से यह काम कराया जा रहा है। सेक्टर के सी-ब्लॉक स्थित वन विभाग के पार्क की बाउंड्री वॉल लंबे समय से टूटी हुई थी, जिससे पार्क की सुरक्षा को लेकर समस्या बनी हुई थी।

इस संबंध में RWA बीटा-1 के पदाधिकारी लगातार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत कर रहे थे। RWA की मांग पर एसीईओ और डीएम के निरीक्षण के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद अब पार्क की बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।

निर्माण कार्य शुरू होने पर RWA महासचिव हरेन्द्र भाटी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं पर संज्ञान लेकर उनका समाधान कराने के लिए प्राधिकरण का यह सराहनीय कदम है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।