दिल्ली के कालकाजी में बंद मकान से मिला महिला का सड़ा-गला शव, दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (02 November 2026): दक्षिण-पूर्वी दिल्ली (South-East Delhi) के कालकाजी (Kalkaji) इलाके के गोविंदपुरी एक्सटेंशन (Govindpuri Extension) में एक बंद मकान की तीसरी मंजिल पर 45 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान सोना के रूप में हुई है। मकान पिछले 8 से 10 दिनों से बंद था। घर से लगातार तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत कालकाजी थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम दमकल विभाग और क्राइम टीम के साथ मौके पर पहुंची। बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई, जहां महिला का शव बरामद किया गया। पूरी कार्रवाई की पुलिस ने वीडियोग्राफी भी कराई। शुरुआती जांच में घर में जबरन घुसने या किसी तरह की गड़बड़ी के निशान नहीं मिले हैं। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी विनीत कुमार (Vineet Kumar) के मुताबिक, मौके के हालात को देखते हुए प्रथम दृष्टया मामला प्राकृतिक मौत का लग रहा है।

पुलिस के अनुसार, महिला की मौत करीब 10 दिन पहले हुई थी। सोना गोविंदपुरी एक्सटेंशन की गली नंबर-9 में तीसरी मंजिल पर अकेली रहती थी। उसके माता-पिता और दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी थी। महिला को अपने पिता की सैन्य पेंशन मिलती थी, जिससे वह अपना गुजारा करती थी। उसकी एकमात्र जीवित बहन कोलकाता में रहती है, जिससे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स (AIIMS) के शवगृह में भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला की मौत की सटीक वजह स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला के परिजनों से संपर्क साधने के साथ घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।