तेजस्वी यादव का BJP-RSS पर हमला, बोले- देश के वोटरों और चीटरों के बीच है लड़ाई

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (01 November 2026): रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में कांग्रेस और INDIA गठबंधन की महारैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बीजेपी और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि जिन लोगों का देश की आजादी में कोई योगदान और कुर्बानी नहीं रही, वे आज दूसरों को देशभक्ति का प्रमाणपत्र बांट रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग यह तय करने का काम कर रहे हैं कि देश में कौन वोट देगा और कौन नहीं। तेजस्वी ने रैली में मौजूद लोगों से हाथ उठवाकर पूछा कि क्या ऐसे लोगों को सबक सिखाना चाहिए।

तेजस्वी यादव ने लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में सबसे खतरनाक स्थिति तब होती है, जब संस्थाएं सत्ता की कठपुतली बन जाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश की संस्थाएं निष्पक्ष तरीके से न्याय नहीं कर रही हैं और उनके फैसलों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज देश देख रहा है कि मोदी जी किसे चुनेंगे, देश को या अपने गठबंधन को। तेजस्वी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संस्थाओं का निष्पक्ष रहना बेहद जरूरी है।

महारैली के मंच से तेजस्वी यादव ने मौजूदा राजनीतिक लड़ाई को वोटरों और चीटरों के बीच की लड़ाई करार दिया। उन्होंने कहा, “यह लड़ाई देश के वोटरों और देश के चीटरों से है।” उन्होंने रामलीला मैदान में जुटे लोगों से संकल्प लेने की अपील की कि किसी भी परिस्थिति में देश के लोकतंत्र को मिट्टी में नहीं मिलने देंगे। तेजस्वी ने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए सभी विपक्षी दलों और उनके समर्थकों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

बिहार का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और एसआईआर (SIR) की शुरुआत भी बिहार से हुई थी, जबकि INDIA गठबंधन का गठन भी बिहार से ही हुआ। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग बीजेपी को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने लोगों से एकजुट होकर बीजेपी को सत्ता से बाहर करने की अपील की। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने रैली में पहुंचे लोगों का आभार जताते हुए जय हिंद के नारे के साथ भाषण समाप्त किया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।