ग्रेटर नोएडा में बस और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (7 दिसंबर 2024): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-2 थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक बस चालक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, और युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हापुड़ निवासी शिवम अपनी बाइक लेकर ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र के नट मढैया के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात बस चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर एकत्र लोगों ने घायल को पास के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां शिवम की मौत हो गई। वहीं मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बस चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। लेकिन उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक की पहचान करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। शिवम की मौत से उसके परिवार में ग़म का माहौल है। पुलिस पूरी कोशिश कर रही है कि दोषी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।।

टिप्पणियाँ बंद हैं।