त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, शाम 6 बजे के बाद सायरन बजाकर होगी गश्त

टेन न्यूज नेटवर्क

Uttar Pradesh News (31/10/2026): धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज और छठ पर्व के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात दबाव और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिसकर्मियों की सक्रियता बढ़ाई जाएगी। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने सभी जिलों के अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

डीजीपी ने स्पष्ट किया है कि शाम 6 बजे के बाद यूपी-112 की गाड़ियां निर्धारित अंतराल पर सायरन बजाते हुए विभिन्न इलाकों में गश्त करेंगी। इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के साथ लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम रखना है। इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी स्वयं बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त करेंगे। इस दौरान पुलिस अधिकारी व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी चिंताओं की जानकारी भी लेंगे।

पटाखा बाजारों पर विशेष निगरानी, अग्निशमन व्यवस्था की होगी जांच

दीपावली के दौरान पटाखों की बिक्री और उनके भंडारण को लेकर भी पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अस्थायी पटाखा दुकानों और गोदामों की जांच कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी प्रतिष्ठान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन कर रहे हैं। पटाखों की बिक्री मुख्य बाजारों से अलग खुले और सुरक्षित स्थानों पर कराई जाएगी। इसके लिए अस्थायी लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।

दुकानों पर पानी, रेत और अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ आग से बचाव के अन्य इंतजामों का भी निरीक्षण किया जाएगा। पिछले पांच वर्षों में पटाखों के कारण हुई दुर्घटनाओं और जनहानि को ध्यान में रखते हुए विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। दीपावली से छठ पर्व तक अग्निशमन विभाग को अलर्ट मो


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।