नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, 17 मोबाइल और चोरी की बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Noida News (31 October 2026): नोएडा में राह चलते लोगों के मोबाइल फोन छीनकर फरार होने वाले दो शातिर आरोपियों को थाना सेक्टर-58 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 17 चोरी और स्नेचिंग के मोबाइल फोन, 1,500 रुपये नकद, चोरी की मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी की बाइक से दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल स्नेचिंग और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान चतुरानन्द पाण्डेय उर्फ रोनी (23) और जतिन सिंह (26) के रूप में की है। इन्हें 30 अक्टूबर को सेक्टर-58 स्थित जुबिलेंट पार्क के पास से मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार किया गया।
iPhone 15 और Samsung Galaxy S26 भी छीने
पूछताछ में आरोपियों ने 5 अक्टूबर 2026 को सेक्टर-56 से iPhone 15 और सेक्टर-62 से Samsung Galaxy S26 मोबाइल फोन छीनने की बात स्वीकार की है। इन दोनों घटनाओं के संबंध में थाना सेक्टर-58 में अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए 17 मोबाइल फोन भी आरोपियों ने दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों से चोरी और स्नेचिंग किए थे।
चोरी की बाइक से देते थे वारदातों को अंजाम
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल का इस्तेमाल कर राह चलते लोगों को निशाना बनाते थे। मोबाइल फोन छीनने के बाद उन्हें बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे और अपने निजी खर्चों तथा मौज-मस्ती पर खर्च करते थे। बरामद मोटरसाइकिल हरियाणा के पानीपत क्षेत्र से चोरी की गई थी। इसके अलावा आरोपी जतिन सिंह के पास से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है।
दोनों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार, चतुरानन्द पाण्डेय के खिलाफ गौतमबुद्धनगर और पानीपत में चोरी, स्नेचिंग, अवैध शराब से जुड़े मामलों सहित कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, जतिन सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, चोरी और स्नेचिंग से जुड़े छह मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। फिलहाल पुलिस बरामद मोबाइल फोन के वास्तविक मालिकों की पहचान और आरोपियों से जुड़ी अन्य संभावित वारदातों की जांच कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।