सूफी संगीत, डिनर और बिजनेस नेटवर्किंग का अनूठा संगम, नोएडा में HHEWA और BAA ने आयोजित किया ‘Sufi Night’

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (31 अक्टूबर, 2026): कारोबार और सांस्कृतिक मेलजोल को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से Handloom & Handicraft Exporters Welfare Association (HHEWA) और Buying Agents Association (BAA) की ओर से 30 अक्टूबर 2026 को नोएडा स्थित Club 26 में ‘Sufi Night – Business Get Together’ का आयोजन निर्धारित किया गया। शाम 7 बजे से प्रस्तावित इस कार्यक्रम का उद्देश्य निर्यातकों और Buying Agents के बीच संवाद, सहयोग और नए व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गौतमबुद्ध नगर के लोकप्रिय सांसद डॉ महेश शर्मा उपस्थित रहे एवं वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने शिरकत की।

‘Meet, Connect & Grow’ की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में निर्यातकों और देश-विदेश के Buying Agents को एक-दूसरे से सीधे जुड़ने का अवसर देने की योजना बनाई गई थी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में 50 से अधिक Buying Agents की भागीदारी के साथ पुराने व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करने और नए कारोबारी संपर्क विकसित करने पर विशेष जोर था।

कार्यक्रम में लाइव सूफी संगीत, कॉकटेल और डिनर के साथ नेटवर्किंग की व्यवस्था रखी गई थी। इसका उद्देश्य पारंपरिक व्यावसायिक बैठकों से अलग एक ऐसा माहौल तैयार करना था, जहां कारोबारी बातचीत के साथ भारतीय संस्कृति और संगीत का भी आनंद लिया जा सके।

आयोजकों ने कार्यक्रम के लिए Indian Ethnic Wear ड्रेस कोड निर्धारित किया था। इस पहल को निर्यातकों और Buying Agents के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा Handloom एवं Handicraft Export सेक्टर में नए व्यावसायिक अवसर तलाशने की दिशा में एक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में HHEWA के प्रेसिडेंट सी पी शर्मा एवं BAA के प्रेसिडेंट शिवम छाबड़ा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।