गौतमबुद्धनगर पुलिस में बड़ा Administrative Reshuffle, 6 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के Transfer; कई थानों को मिले नए प्रभारी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (31 October 2026): गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को देखते हुए बड़ा Administrative Reshuffle किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत 6 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के Transfer करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक सर्वेश चन्द्र को थाना AHTU से थाना सेक्टर-63, Central Noida का SHO नियुक्त किया गया है। वहीं, IT Cell, Central Noida में तैनात निरीक्षक देवेन्द्र शंकर पाण्डेय को थाना सेक्टर-49, नोएडा का SHO बनाया गया है।

निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह को Election Cell के साथ कचहरी सूरजपुर स्थित Court Security का Additional Charge सौंपा गया है। वहीं, थाना सेक्टर-49 के SHO राम प्रसाद को थाना AHTU की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा, थाना फेस-3 के SHO निरीक्षक सुभाष चन्द्र को IT Cell, Central Noida में तैनात किया गया है। वहीं, बिसरख थाना क्षेत्र के सेक्टर-3 नूमेड (एस्टर) चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार को थाना फेस-3, Central Noida का SHO नियुक्त किया गया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।