दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से दिल्ली की सड़कों पर बढ़ेगा ट्रैफिक दबाव, JLN स्टेडियम के आसपास डायवर्जन लागू

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (29 October 2026): पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात संबंधी एडवाइजरी जारी की है। 30 अक्टूबर 2026 को जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में आयोजित होने वाले कॉन्सर्ट के मद्देनजर स्टेडियम के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, यातायात व्यवस्था में बदलाव दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक प्रभावी रह सकता है। इस दौरान स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना है। ऐसे में वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और प्रभावित मार्गों पर जाने से बचें।

मेट्रो से सफर करने की सलाह

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे जाम से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। विशेष रूप से दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने की सलाह दी गई है। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, धैर्य बनाए रखने और ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

पुलिस ने लोगों से मार्गों पर लगाए गए डायवर्जन संकेतों और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है, ताकि कॉन्सर्ट के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

ट्रैफिक अपडेट और सहायता के लिए संपर्क करें

यातायात संबंधी ताजा जानकारी और सहायता के लिए लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट traffic.delhipolice.gov.in, फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज तथा X अकाउंट @dtptraffic के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, व्हाट्सऐप नंबर 8750871493 और हेल्पलाइन नंबर 1095 / 011-25844444 पर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शामिल होने वाले लोगों और आसपास से गुजरने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपने रूट की जानकारी अवश्य लें, ताकि अनावश्यक देरी और ट्रैफिक जाम से बचा जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।