रेखा गुप्ता बनीं सीएम, उनके कॉलेज की प्रिंसिपल ने क्या कहा?

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (22 फरवरी 2025): दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण के बाद उनके कॉलेज दौलत राम कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) की प्रिंसिपल सविता रॉय ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वे उनके निजी आवास पर उनसे मुलाकात की जहां दिल्ली के अन्य लोग भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने आए थे।

दौलत राम कॉलेज की प्रिंसिपल सविता राय ने कहा कि “रेखा गुप्ता से जुड़ी मेरी कई यादें हैं। वह जो भी वादा करती हैं, उसे पूरा करती हैं। मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद उनके साथ हैं। हम सभी उनके समर्थन में खड़े हैं।”मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता ने भी अपने कॉलेज और दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को संदेश दिया। उन्होंने कहा, “मुझे गर्व महसूस हो रहा है। मैं दिल्ली विश्वविद्यालय और विशेष रूप से दौलत राम कॉलेज के छात्रों से कहना चाहती हूं कि केवल रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री नहीं बनी हैं, बल्कि आप सभी मुख्यमंत्री बने हैं।”

आपको बता दें कि रेखा गुप्ता ने अपने जीवन में राजनीति में पहली बार कदम दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन से रखा था। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष एवं सचिव भी रह चुकी हैं । इससे स्पष्ट होता है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज के साथ उनके छात्र जीवन और राजनीतिक जीवन का अच्छा खासा समय गुजरा है। दौलत राम कॉलेज की प्रिंसिपल के इस तरह से आवास पर जाकर उन्हें शुभकामनाएं देना उनके सम्मान को और अधिक बढ़ा देता है।

रेखा गुप्ता के इस बयान को युवाओं और खासतौर पर छात्र समुदाय को प्रेरित करने वाला माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में दिल्ली में नई सरकार क्या बदलाव लाएगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।