एक्शन में सीएम रेखा गुप्ता, एक भी दिन बर्बाद नहीं होगा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (22 फरवरी 2025): दिल्ली में नई सरकार बनने के बाद पहले दिन से ही मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्री एक्शन मोड में दिख रही है। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ लेने के बाद 20 फरवरी को ही शाम में कैबिनेट की बैठक बुलाई और सचिवालय में पदभार ग्रहण किया। पहले दिन ही आयुष्मान भारत योजना को लागू करने की शुरुआत के साथ दिल्ली की जनता के लिए स्पष्ट संदेश दिया। आज 22 फरवरी को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार हर एक दिन का पूरी तरह उपयोग करेगी और दिल्ली के विकास के लिए कोई समय बर्बाद नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दो दिन पहले शपथ ग्रहण के तुरंत बाद पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को लागू करने की दिशा में पहला कदम उठाया गया। पहली कैबिनेट बैठक में हमने प्रधानमंत्री मोदी के दिल्ली विकास विजन को स्वीकृति दी और पहले ही दिन आयुष्मान योजना को जनता तक पहुंचाया। आज तीसरा दिन है, और मैं लगातार विभिन्न विभागों के साथ बैठकें कर रही हूं। दिल्ली की जनता के लिए मैं एक भी दिन व्यर्थ नहीं जाने दूंगी। हमारा एकमात्र लक्ष्य है। प्रधानमंत्री मोदी का विकसित दिल्ली का सपना साकार करना।

मुख्यमंत्री के इस बयान से साफ है कि उनकी सरकार तेज़ी से फैसले ले रही है और विकास योजनाओं को जल्द से जल्द लागू करने पर जोर दे रही है। आने वाले दिनों में सरकार की प्राथमिकताएं क्या होंगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।