नई दिल्ली (22 फरवरी 2025): दिल्ली में नई सरकार बनते ही एक्शन मोड में दिखे मंत्री। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने लगातार बैठक कर अपने चुनावी वादों को पूरा करने दावा किया। उन्होंने कहा कि सरकार अपने सभी वादों को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस संबंध में लगातार बैठकें हो रही हैं और चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को लागू करने के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है।
मंत्री ने कहा, “आज दिल्ली के सभी सात मंत्री सड़कों पर रहेंगे और जनता से सीधे संवाद करेंगे। भाजपा अपने घोषणा पत्र के सभी वादों को पूरा करने वाली है। सरकार का गठन हुए सिर्फ एक दिन हुआ है, लेकिन हम तेज़ी से काम कर रहे हैं। धीरे-धीरे आम आदमी पार्टी (AAP) को भी सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।” सरकार के इस सक्रिय रुख से साफ है कि दिल्ली में जल्द ही नई योजनाओं और नीतियों का ऐलान किया जा सकता है। विपक्षी दल जहां सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं भाजपा नेता दावा कर रहे हैं कि उनकी सरकार जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरेगी।
विभिन्न विभागों के मंत्री आज राजधानी के अलग-अलग इलाकों में जाकर जनता की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान पर काम शुरू करेंगे। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि चुनाव में किए गए सभी वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। दिल्ली की जनता को अब सरकार के ठोस फैसलों का इंतजार है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा सरकार अपने वादों को कितना प्रभावी रूप से लागू कर पाती है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।