एक्शन में दिल्ली सरकार, आयुषमान भारत योजना पर आया बड़ा फैसला

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (21 फरवरी 2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट बैठक के बाद बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दे दी है, जिसे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने रोक रखा था। उन्होंने कहा, “यह योजना जल्द ही जनता के लिए उपलब्ध होगी और लोग इसका लाभ उठा सकेंगे।”

सड़कों के गड्ढों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश

मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार राजधानी की सड़कों की जर्जर हालत को लेकर गंभीर है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में लोक निर्माण विभाग (PWD) और जल बोर्ड के अधिकारियों को कैबिनेट बैठक में बुलाया गया है। उन्होंने कहा, “हम सड़कों पर गड्ढों की समस्या को अपने हाथ में लेंगे और इसे जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा।”

रेखा गुप्ता ने अपने बयान से यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सरकार दिल्ली की जनता की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है ।स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। सरकार के इन फैसलों से दिल्ली के नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में इन योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में और कदम उठाए जाएंगे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।