नई दिल्ली (20 फरवरी 2025): दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को गृह मंत्रालय (MHA) के निर्देश पर Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। दिल्ली पुलिस की सुरक्षा यूनिट ने यह सुरक्षा कवर मुहैया कराया है। Z श्रेणी की सुरक्षा में करीब 22 सुरक्षाकर्मी होते हैं, जिनमें पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर), एस्कॉर्ट्स, वॉचर्स और स्टेटिक आर्म्ड गार्ड्स शामिल होते हैं।
Z+ कैटेगरी सुरक्षा में हैं अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पहले से ही Z+ सुरक्षा प्राप्त है। उन्हें यह सुरक्षा उनके पद और संभावित खतरे को देखते हुए दी गई थी। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को भी MHA के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने Z श्रेणी की सुरक्षा दी थी। इससे पहले, कांग्रेस की दिग्गज नेता और 15 वर्षों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को भी Z कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी।
कैसे तय होती है सुरक्षा की श्रेणी?
गृह मंत्रालय की ‘येलो बुक’ के अनुसार, VIP और VVIP व्यक्तियों की सुरक्षा का आकलन सुरक्षा एजेंसियों द्वारा खतरे की आशंका के आधार पर किया जाता है। किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री को सुरक्षा देने का फैसला केंद्रीय एजेंसियां और MHA मिलकर करते हैं।
कौन है रेखा गुप्ता?
दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि स्नातक और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की पूर्व सदस्य रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष एवं महासचिव के रूप में भी कार्य किया है। भाजपा ने 27 वर्षों के बाद दिल्ली में वापसी की है, जिससे अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) के दस वर्षीय शासन का अंत हो गया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।