दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (15 March 2026): राजधानी नई दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं, गरज-चमक और झमाझम बारिश ने सुबह का मौसम सुहावना बना दिया। बारिश के कारण तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है। सुबह के समय आसमान में घने काले बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में सुबह से ही ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश का दौर देखने को मिला, हालांकि कई स्थानों पर यह बारिश कुछ समय के लिए ही रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं सोमवार तक अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

शनिवार को राजधानी में तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया था। सफदरजंग मौसम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 4.3 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक रहा। रविवार सुबह हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है।

वहीं वायु गुणवत्ता की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रविवार सुबह करीब 6:30 बजे राजधानी में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 198 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम से खराब’ श्रेणी में आता है। एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद का AQI 185, गुरुग्राम 175, गाजियाबाद 171, ग्रेटर नोएडा 162 और नोएडा 155 दर्ज किया गया। हालांकि बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार होने की संभावना भी जताई जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।