रेखा गुप्ता के शपथ लेते ही आतिशी ने याद दिलाया पुराना वादा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (20 फरवरी 2025): दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी सिंह ने भाजपा सरकार को उनके चुनावी वादे की याद दिलाते हुए कहा कि दिल्ली की हर महिला को 2500 रुपए प्रतिमाह देने की योजना तुरंत लागू की जाए।

‘महिलाओं से किया वादा पूरा करे भाजपा’: आतिशी

आतिशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लेकर कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत भाजपा के सभी नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि प्रत्येक महिला को 2500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। आज शाम 7 बजे दिल्ली सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक हो रही है। मेरी रेखा गुप्ता से मांग है कि इस बैठक में यह स्कीम पास करें। आज दिल्ली की सभी महिलाएं इस फैसले का इंतजार कर रही हैं।”

आज होगी कैबिनेट की पहली बैठक

रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज शाम 7 बजे दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में सरकार यमुना सफाई, महिलाओं की सुरक्षा और अन्य योजनाओं पर चर्चा कर सकती है। आतिशी की यह मांग ऐसे समय में आई है जब भाजपा पर अपने चुनावी वादों को निभाने का दबाव बढ़ता जा रहा है। चुनाव के दौरान भाजपा ने महिलाओं के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था, जिसे लेकर अब AAP हमलावर हो गई है। दिल्ली की महिलाएं भी इस घोषणा पर सरकार के फैसले का इंतजार कर रही हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रेखा गुप्ता की सरकार इस योजना को लागू करने पर क्या रुख अपनाती है।

अब सबकी नजरें शाम 7 बजे होने वाली कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।