श्री धार्मिक रामलीला भारतीय संस्कृति और संस्कारों को आगे बढ़ाने का माध्यम: मंत्री कपिल देव अग्रवाल
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (17/10/2026): उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित श्री धार्मिक रामलीला की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति और संस्कारों को आगे बढ़ाने का माध्यम बताया। टेन न्यूज़ नेटवर्क से बातचीत करते हुए उन्होंने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आनंद भाटी, स्वामी सुशील जी महाराज, पूरी आयोजन टीम और कलाकारों को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।
कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि श्री धार्मिक रामलीला की अपनी विशेष पहचान है। यहां राजस्थान से आए कलाकार भगवान श्रीराम के जीवन का मंचन करने के लिए कई महीनों तक तैयारी करते हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं और कलाकार पूरी मेहनत व समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन या मंचन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को संजोने का काम करती है। इसके माध्यम से लोगों को प्रेम, सद्भाव, समर्पण, सदाचार और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश मिलता है।
मंत्री ने आयोजन से जुड़े सभी लोगों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि मंच पर दो घंटे में होने वाले कार्यक्रम के पीछे दो से तीन महीने की तैयारी रहती है। कलाकारों के साथ संगीत, वेशभूषा, मंच सज्जा और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े लोगों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।