साइट-4 की श्री रामलीला कमेटी के मंचन में शास्त्रीय संगीत और नृत्य का संगम: प्रभाकर देशमुख

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (17/10/2026): ग्रेटर नोएडा के साइट-4 स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस आयोजन को पिछले 21 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। यहाँ मंचन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नृत्य प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया जाता है।

टेन न्यूज नेटवर्क से बात करते हुए बागेश्री संगीत विद्यालय के निदेशक और प्रसिद्ध तबला वादक प्रभाकर देशमुख ने श्री रामलीला कमेटी के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि कमेटी द्वारा कई वर्षों से रामलीला का सुंदर आयोजन किया जा रहा है। यहाँ दर्शकों के बैठने की अच्छी व्यवस्था के साथ लाइटिंग, साउंड और मंच की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

प्रभाकर देशमुख ने बताया कि रामलीला के पहले दिन सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें करीब 40 स्कूलों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि बागेश्री संगीत विद्यालय भी कई वर्षों से यहाँ अपनी प्रस्तुतियाँ देता आ रहा है। इस मंच पर बच्चों को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलता है।

एक कलाकार के रूप में रामलीला की प्रस्तुतियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यहाँ शास्त्रीय संगीत और नृत्य का सुंदर संगम देखने को मिलता है। बच्चों को नृत्य के माध्यम से कला की बारीकियाँ सीखने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि सुर और ताल का बेहतर तालमेल किसी भी प्रस्तुति को खास बनाता है।

उन्होंने रामलीला मैदान में स्थापित मूर्तियों का भी उल्लेख किया, जिन्हें प्रसिद्ध मूर्तिकार पद्म भूषण राम वी. सुतार ने बनाया है। साथ ही, उन्होंने टेन न्यूज़ नेटवर्क के निदेशक गजानन माले के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि टेन न्यूज़ नेटवर्क लोगों को अपनी बात और प्रतिभा सामने रखने के लिए एक मंच प्रदान कर रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।