ग्रेटर नोएडा में ‘Raas Riwaaz’ कार्यक्रम में डांडिया-गरबा पर थिरकीं महिलाएं

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (17/10/2026): ग्रेटर नोएडा में महिलाओं के लिए आयोजित ‘Raas Riwaaz’ डांडिया कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में करीब 100 महिलाओं ने हिस्सा लिया और डांडिया व गरबा के जरिए उत्सव का आनंद उठाया। इस दौरान नृत्य के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, प्रतियोगिताओं और उपहारों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को मनोरंजन के साथ आपसी मेलजोल और सहयोग के लिए एक साझा मंच प्रदान करना रहा।

टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत करते हुए कावर्स एंटरटेनमेंट की फाउंडर एवं डायरेक्टर बिंदु भाटिया ने बताया कि ‘Raas Riwaaz’ केवल एक डांडिया कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं की एकजुटता और एक-दूसरे को सहयोग देने की भावना को बढ़ावा देने वाला मंच है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में पिंक जिम की फाउंडर रीति, रेस्टोरेंट संचालक नेहा, रश्मि और स्किन विशेषज्ञ डॉ. शिवांगी सहित कई महिलाओं ने सहयोग किया।

पिंक जिम की फाउंडर रीति ने बताया कि शुरुआत में कार्यक्रम में करीब 70 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन महिलाओं के उत्साह और भागीदारी के कारण यह संख्या बढ़कर लगभग 85 से 90 तक पहुंच गई। कुल मिलाकर करीब 100 महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर उत्सव का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा में महिलाओं के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है, जहां वे अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर मनोरंजन कर सकें और अन्य महिलाओं के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त कर सकें।

कावर्स एंटरटेनमेंट की टीम से जुड़ी नेहा ने बताया कि इसी वर्ष शुरू हुई इस पहल के तहत ‘Raas Riwaaz’ तीसरा आयोजन था। महिलाओं से मिले उत्साहजनक प्रतिसाद को देखते हुए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इसका उद्देश्य ग्रेटर नोएडा की महिलाओं को मनोरंजन, सांस्कृतिक गतिविधियों और आपसी मेलजोल के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

वहीं, स्किन बार लेजर एंड हेयर क्लिनिक की फाउंडर डॉ. शिवांगी ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि व्यस्त दिनचर्या के बीच इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को एक साथ आने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और एक-दूसरे का समर्थन करने के लिए प्रेरित करते हैं।

‘Raas Riwaaz’ कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह दर्शाया कि ग्रेटर नोएडा में सांस्कृतिक और मनोरंजक आयोजनों के प्रति महिलाओं की रुचि बढ़ रही है। ऐसे आयोजन न केवल त्योहारों की खुशियों को साझा करने का अवसर देते हैं, बल्कि महिलाओं के बीच आपसी संबंधों और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।