डांडिया उत्सव में महिला सुरक्षा का संदेश, मिशन शक्ति के तहत किया जागरूक
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (16/10/2026): ग्रेटर नोएडा के जलवायु विहार में सांस्कृतिक संध्या और डांडिया उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में एडीसीपी (ट्रैफिक/महिला सुरक्षा) मनीषा सिंह ने महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया। उन्होंने महिला सुरक्षा, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों और स्वावलंबन के महत्व की जानकारी दी। महिला थाना प्रभारी नीलम राणा और पुलिस टीम ने भी अभियान के बारे में बताया।
कार्यक्रम की शुरुआत नव दुर्गा नृत्य प्रस्तुति के साथ हुई। सपना, बबीता, लक्ष्मी और प्रीति के गायन ने दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं, साहिल और कनिष्का की नृत्य प्रस्तुति को भी खूब सराहना मिली। ऋतु, सीमा, दीपिका, प्रीति और रश्मि ने पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया प्रस्तुत कर उत्सव का माहौल बनाया।
डांडिया डुएट प्रतियोगिता में ऋतु और दीपिका की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। भारती और धर्मवती दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि दिव्यांशी और इरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के साथ महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता का संदेश भी दिया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।