लोहारली टोल प्लाजा पर विवाद, टोलकर्मी ने कार चालकों को रॉड दिखाकर धमकाया
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (16/10/2026): ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित लोहारली टोल प्लाजा पर बुधवार को टोलकर्मियों और कार चालकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक टोलकर्मी हाथ में लोहे की रॉड लेकर कार चालकों को धमकाता नजर आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, कुछ युवक कार से टोल प्लाजा से गुजर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी टोलकर्मियों से बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर एक टोलकर्मी ने लोहे की रॉड निकाल ली और कार चालकों को धमकाने लगा। कार में सवार युवकों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विवाद टोल दिए बिना गाड़ी निकालने को लेकर हुआ था। बताया जा रहा है कि कुछ युवक बिना टोल दिए आगे जाना चाहते थे, जबकि टोलकर्मी उनसे फास्टैग रिचार्ज कराने के लिए कह रहे थे।
इस मामले में दादरी थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।