गिरधरपुर में धान की क्रॉप कटिंग का जिलाधिकारी मेधा रूपम ने किया निरीक्षण

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (16/10/2026): जिलाधिकारी मेधा रूपम ने तहसील सदर के गिरधरपुर गांव में खरीफ वर्ष 2026-27 की धान की फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेत में पहुंचकर फसल उत्पादन का परीक्षण कराया। जिलाधिकारी की मौजूदगी में किसान शीला देवी के खेत में गाटा संख्या 58 पर निर्धारित क्षेत्र में धान की कटाई की गई। इस परीक्षण में कुल 10.805 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद किया और क्रॉप कटिंग के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फसल उत्पादन का सटीक आकलन करने के लिए क्रॉप कटिंग आवश्यक है। इससे किसानों को सरकारी योजनाओं और फसल बीमा का लाभ दिलाने में मदद मिलती है।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, अपर सांख्यिकी अधिकारी अलका चौहान, लेखपाल जितेंद्र भाटी, राजस्व निरीक्षक नरेश शर्मा, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि धीरज कुमार, रामोतार और किसान शीला देवी मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।