नई दिल्ली (19 फरवरी 2025): दिल्ली बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक जारी है, जहां राजधानी के नए नेतृत्व को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि पार्टी ने तीन प्रमुख पदों पर आम सहमति बना ली है। रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, जबकि प्रवेश वर्मा उपमुख्यमंत्री की भूमिका निभाएंगे। वहीं, रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का स्पीकर नियुक्त किए जाने की सहमति बन गई है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता, सांसद और विधायक मौजूद हैं। बैठक की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सभी विधायकों के मोबाइल फोन बंद करा दिए गए हैं, ताकि कोई भी जानकारी बाहर न जा सके। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन तीन नामों पर आम राय बन चुकी है और जल्द ही औपचारिक घोषणा की जाएगी।
दिल्ली के राजनीतिक परिदृश्य में यह एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। भाजपा नेतृत्व ने इस फैसले को पूरी रणनीतिक सोच के साथ लिया है, जिससे राजधानी में संगठन और सरकार दोनों को मजबूती मिले। अब सभी की निगाहें आधिकारिक ऐलान पर टिकी हैं, जिसके बाद दिल्ली की नई सरकार अपने कार्यभार को संभालेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।